फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती बोलीं: 1981 से बुंदेलखंड को राज्य बनाना मेरे लिए मुद्दा, सरकार से की ये पांच मांगें

Fri, 10 Feb 2023 08:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उमा भारती ने कहा कि खुले में शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। लोग शराब की जगह दूध का सेवन और गोसेवा करें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उनके लिए सन् 1981 से बुंदेलखंड राज्य बनाना मुद्दा है, जब वह राजनीति में नहीं आई थीं। उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि बुंदेलखंड राज्य किन जिलों को लेकर बनाना है। मध्य प्रदेश वाले बुंदेलखंड राज्य में नहीं आना चाहते हैं। उन्होंने ये बातें झांसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। 

विज्ञापन

उमा भारती ने आगे कहा कि वह भाजपा में हैं, लेकिन सरकार में नहीं। आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है, लेकिन मेरी बात सरकार मान लेगी तो 2003 का भी रिकॉर्ड टूट जाएगा। उन्होंने सरकार से पांच मांगें की हैं, जिसमें शिक्षण संस्थानों से शराब की दुकान एक किलोमीटर और धार्मिक स्थल, मजदूरों की बस्ती, अदालत व अस्पताल से आधा-आधा किलोमीटर दूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा कहा कि खुले में शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग शराब की जगह दूध का सेवन और गोसेवा करें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें