फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत, पति के निधन के बाद 14 साल बड़े कैलाश से की थी शादी

Fri, 10 Feb 2023 06:12 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले रेखा का विवाह कैलाश से हुआ था। रेखा की पहली शादी ग्राम कगर में हुई थी लेकिन, पति की मौत के बाद उसने कैलाश से विवाह कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर के बोड़ा गांव में गुरुवार दोपहर विवाहिता की जलकर मौत हो गई। उसके जलने की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुतबिक, बोड़ा निवासी कैलाश अहिरवार (50) की पत्नी रेखा (36) दोपहर अपने कमरे में अकेले थी। इसी दौरान कमरे से रेखा के चीखने की आवाज आई। उसके भतीजे ने जब वहां जाकर देखा तब रेखा आग की लपटों में घिरी हुई थी। सूचना मिलने पर सीओ मऊरानीपुर राजेश राय की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ही शव को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले रेखा का विवाह कैलाश से हुआ था। रेखा की पहली शादी ग्राम कगर में हुई थी लेकिन, पति की मौत के बाद उसने कैलाश से विवाह कर लिया।

विज्ञापन

कैलाश की पत्नी की भी काफी पहले मौत हो चुकी। कैलाश की पहली शादी से दो बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह के मुताबिक पूछताछ में मालूम चला कि आज सुबह गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर घर में विवाद हो गया था। जिस कमरे से शव मिला, वह अंदर से बंद था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मायके पक्ष के लोग अभी नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें