फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा कल, 5697 अभ्यर्थियों होंगे शामिल

Thu, 18 Jun 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि परिसर में संचालित यूजी-पीजी के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा कल (शुक्रवार) को तीन पारियों में होगी। इस परीक्षा के लिए झांसी व कानपुर में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 5697 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। बुधवार की रात तक सभी ने ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउन लोड कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि विवि के परीक्षा भवन में पांच हजार और कानपुर के परीक्षा केंद्र एसजे. महाविद्यालय हमीरपुर रोड पर 697 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, सम-सामियिक ज्ञान के होंगे। 50 प्रश्न संबंधित कोर्स से संबंधित होंगे। कुलसचिव ने बताया अब 23 जून तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 25 से 30 जून तक काउंसलिंग करवाकर प्रवेश किए जाएंगे। हर हाल में एक जुलाई से पठन-पाठन शुरू करवा दिया जाएगा।


बीएड के काउंसलिंग चार चरण में होगी
झांसी। बुंदेलखंड विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया बीएड की काउंसलिंग जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होगी। पूल समेत चार चरण में काउंसलिंग होगी। शासन का पूरा फोकस है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पठन-पाठन शुरू कर दिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें