फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस अग्निकांड: 20 कर्मचारियों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उधमपुर- दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग की जांच के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम रविवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंची। टीम ने घटना से जुड़े 20 कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने घटना की जांच के लिए गठित टीम में मुख्य रोलिंग सर्विस इंजीनियर, मुख्य इलेक्ट्रिक सर्विस इंजीनियर, मुख्य संरक्षा आयुक्त और मुख्य सुरक्षा आयुक्त को शामिल किया गया है। जांच में शार्ट सर्किट, संरक्षा, सुरक्षा संबंधी बिंदुओं को टीम ने शामिल किया है। टीम ने ट्रेन 20848 डाउन दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लेकर आ रहे परिचालन विभाग से जुड़े लोको पायलट डीके त्यागी, सहायक लोको पायलट, गार्ड जयराम, संरक्षा विभाग से जुड़े प्वाइंट्समैन, बिजली विभाग जुड़े लाइटिंग कर्मचारी, एसी मेंटेनर, वाणिज्य विभाग से जुड़े कंडक्टर और टिकट परीक्षकों एवं सुरक्षा जुड़े कुल 20 कर्मचारियों से पूछताछ की गई। वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों से जांच के दौरान संदिग्ध यात्रियों की गतिविधियों और जानकारी ली। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया अधिकारियों ने डीआरएम कार्यालय में कर्मचारियों से शाम तक पूछताछ की।
यात्रियों की जुटाई जा रही जानकारी
झांसी। उधमपुर से दुर्ग जा रही ट्रेन के एसी बोगियों में लगी आग की जांच मंडलीय अधिकारी कर रहे हैं। इसके साथ रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने उधमपुर से सवार हुए दो यात्रियों के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। उनके द्वारा आरक्षण फार्म में दिए गए मोबाइल नंबर और गंतव्य स्थल के पते का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। उत्तर रेलवे जोन के उधमपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक युगल किशोर ने बताया कि उधमपुर से दुर्ग एक्सप्रेस में करीब 200 यात्रियों ने आरक्षण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें