फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर एक्स अग्निकांड: ट्रेन अग्निकांड को मुंबई हमले की बरसी से जोड़कर देख रहा मंत्रालय, पड़ताल में जुटीं एजेंसियां

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
झांसी। रेल मंत्रालय उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस अग्निकांड को 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस बात का पता करने के लिए जांच एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। शुरुआती जांच के लिए जम्मू कश्मीर स्थित उक्त ट्रेन के प्रारंभिक उधमपुर स्टेशन से आरक्षण चार्ट मंगाया गया है। चार्ट की मदद से पता किया जाएगा कि उधमपुर स्टेशन से ट्रेन में कितने यात्री सवार हुए। यह यात्री कौन- कौन से स्टेशनों के लिए सफर कर रहे थे। इनमें कोई संदिग्ध तो नहीं था।
विज्ञापन

शनिवार को उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस अग्निकांड रेल मंत्रालय में गूंजता रहा। मंत्रालय के अफसर इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि आग की लपटें बढ़ने से पहले जिस तरह धुआं दोनों कोचों में तेजी के साथ फैल गया। ऐसा शॉर्ट सर्किट सेकम ही संभव होता है। हो सकता है कि इस घटना को किसी और तरीके से अंजाम दिया गया हो। चूंकि शुक्रवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी थी। ट्रेन कश्मीर से चलती है। इस कारण मंत्रालय के अफसर इस घटना को मुंबई आतंकी हमले से जोड़कर भी देख रहे हैं। इस बात का पता करने के लिए उधमपुर स्टेशन से सवार यात्रियों की जांच करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आरक्षण चार्ट मंगाया गया है। चार्ट की मदद से पता किया जाएगा कि उधमपुर और निकट के स्टेशनों से कौन- कौन से यात्री सवार हुए? इन यात्रियों ने कौन से स्टेशनों तक यात्रा की। इसके बाद ही किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचा जाएगा। हालांकि, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने इस तरह की जांच से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें