झांसी। महानगर में चल रहे पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन जैन मंदिरों में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की गई। इस मौके पर श्रावक-श्राविकाओं ने छल कपट से दूर रहने का संकल्प लिया। इसके साथ पंचायती बड़ा जैन मंदिर में वर्षायोग कर रहीं गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी का 48वां अवतरण दिवस मनाया गया। गुरुभक्तों ने गुरु मां की पूजा-अर्चना की।
बड़ा जैन मंदिर में आर्यिका विभाश्री माताजी ने कहा कि सरल और सहज बनना ही मानव धर्म है। जीवन में मतभेद हो जाए तो कोई बात नहीं लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। माताजी ने बताया कि उन्होंने 13 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर 16 वर्ष की आयु में गुरुदेव गणाचार्य श्री विरागसागरजी महाराज से दीक्षा धारण कर अपने जीवन को सार्थक किया।
इस मौके पर आर्यिका मां का पाद प्रक्षालन मीना जैन, अनिल जैन, रजनी जैन-सुनील जैन परिवार को प्राप्त हुआ। पूर्वमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, निलय जैन समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुमां को शास्त्र भेंट किया। वहीं प्रात:काल बेला में भगवान की एक हजार नाम के मंत्रों द्वारा सहस्त्रनाम धारा और शांतिधारा हुई। पूजन के बाद विनयांजलि सभा में पंचायत अध्यक्ष अजित जैन, प्रवीण जैन पत्रकार, राजीव सिर्स, सौरभ जैन सर्वज्ञ ने आर्यिका मां के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जैन महिला मंडल गुदरी शाखा ने दिव्यघोष का वादन किया।
कार्यक्रम में सुभाष जैन, वरुण जैन, कमल जैन, जितेंद्र चौधरी, राजकुमार भंडारी, सिंघई संजय जैन, खुशाल जैन, जिनेंद्र सर्राफ , अशोक जैन, अलंकार जैन, सुकमाल जैन, मनोज सिंघई, डॉ. राजीव जैन, रविंद्र जैन, विनय जैन सोनू, दिनेश जैन डीके, आलोक जैन, दीप्ति जैन, अंजली जैन, रंजना जैन, प्रिया जैन, पूजा जैन, रूबी जैन, सीमा नायक, अर्चना जैन, लक्ष्मी जैन मौजूद रहे।
सिविल लाइंस स्थित चंद्रप्रभु जिनालय में पंडित शुभम शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म पर प्रवचन दिए। इस मौके पर सुबह भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और सामूहिक पूजन में श्रावकों ने भक्ति की। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. अवनी जैन, शर्मिला जैन, रूपल जैन, विनीता जैन, अंजू जैन, अंचल जैन, वूली जैन, एकता जैन, साधना जैन, प्रीति जैन, सुनीता, अतिशा जैन, कीर्ति जैन, सुबोध, प्रमोद, विनोद जैन, दीपक जैन मौजूद रहे।
नगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन पंचायती चौबीसी मंदिर में अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन रेलवे को मिला। आशीष जैन, प्रमिला जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के गुदरी, कैलाश रेजीडेंसी, राजगढ़, करगुवां जैन मंदिर में भी श्रावकों ने आर्जव धर्म की पूजा की।
----------
आज होगी उत्तम शौच धर्म की पूजा
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के कार्याध्यक्ष निलय जैन ने बताया कि शनिवार को जैन मंदिर में उत्तम शौच धर्म की पूजा की जाएगी। इस मौके पर श्रावक-श्राविकाएं लालच से दूर करने का संकल्प लेंगे।