फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की लागत से बनेगी ट्यूबवेल रोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के खातीबाबा स्थित ट्यूबवेल सड़क का निर्माण दो करोड़ की लागत से होगा। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले तीस हजार की आबादी को आसानी होगी। इस मार्ग को नंदनपुरा से गरिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। जेडीए द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सप्ताह भर के भीतर ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इलाके से गुजरने वाली सड़क काफी जर्जर व खस्ताहाल हो जाने से इलाके के लोगों द्वारा काफी समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके तहत झांसी विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई थी। सड़क का निर्माण होने से शांती कुंज कॉलोनी, खाती बाबा, प्रेमनगर, माउंटलिट्रा मार्ग, नंदनपुरा, भारत माता का मंदिर सहित लगभग तीस हजार आबादी को इसका फायदा होगा। सड़क चौड़ाई लगभग चार मीटर व लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी। सड़क के दोनो ओर नालियाें का निर्माण कराया जाएगा। यातायात सुगम बनाने के लिए नंदनपुरा से गरिया गांव तक जाने वाले मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। जेडीए द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया की जेडीए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई थी। टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें