फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी बनी मौत की वजह: गणपति विसर्जन के दौरान फोटो ले रहे दो युवक बेतवा नदी में गिरे, एक की मौत दूसरा लापता

Fri, 09 Sep 2022 08:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

बेतवा नदी में डूबे एक एक युवक का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। लापता युवक की खोजबीन के लिए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बरुआसागर के अंजनी माता मंदिर के पास शुक्रवार शाम को दो युवक बेतवा नदी में डूब गए। इनमें से एक युवक का शव बरामद हो गया, जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। बेतवा में तेज बहाव को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है।

विज्ञापन

बरुआसागर पुलिस के मुताबिक, खुशीपुरा नवयुवक कमेटी की ओर से गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए अंजनी माता मंदिर के पास बने घाट में ले जाया गया था। यात्रा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यहां पहुंचे थे। इसी दौरान बल्ली (42) पुत्र भगवान दास और हर्ष कुमार (18) पुत्र धर्मेद्र सेल्फी लेने के चक्कर में पत्थर के ऊपर चढ़ गए। दोनों सेल्फी ले रहे थे कि अचानक पांव फिसल जाने से वह सीधे नदी में गिर पड़े। दोनों को तैरना नहीं आता। थोड़ी ही देर में वह डूबने लगे। यह देखकर वहां चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने तक दोनों लोगों की नजरों से ओझल हो चुके थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की। करीब पांच सौ मीटर दूर बल्ली पानी में बहता हुआ नजर आया। उसे निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हर्ष का अभी तक पता नहीं चल सका है। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें