फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर दाग: दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को एसएसपी ने किया बर्खास्त, दो विवाह करने का भी है आरोप

Thu, 08 Sep 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

एक युवती ने पुलिस को बताया था कि मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला पवन कुमार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, आरोपी सिपाही पुलिस के हाथ नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पवन कुमार को एसएसपी ने गुरुवार को बर्खास्त कर दिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपी सिपाही पर दो विवाह का भी आरोप है।

विज्ञापन

एक युवती ने पुलिस को बताया था कि मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला पवन कुमार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, आरोपी सिपाही पुलिस के हाथ नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई।

विज्ञापन

गुरुवार को एसएसपी शिवहरी मीना ने आरोपी सिपाही पवन कुमार को लंबे समय से अनुपस्थित रहने, पुलिस सेवा के मुताबिक कार्य न करने एवं सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में उसे बर्खास्त कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी सिपाही निलंबित चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें