चिरगांव। चिरगांव थाना क्षेत्र से दो युवतियों के गायब होने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कस्बे में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम वह घर के बाहर गई थी। लौटकर आने पर उसकी 21 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। वहीं, निकटवर्ती गांव की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती 26 जून की दोपहर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, इसके बाद नहीं लौटी। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। संवाद