मऊरानीपुर। अवैध खनन की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम मनोज कुमार भारती ने सितोरा घाट पर छापेमारी की। कार्रवाई से बालू खनन के अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया और वे मौके से भाग निकले।
सितोरा घाट पर लंबे समय से मोटरसाइकिलों के जरिए बोरियों में अवैध बालू भरकर ले जाने का काला कारोबार चल रहा था। सूचना पर एसडीएम पुलिस टीम के साथ घाट पर जा पहुंच गए। इस दौरान घेराबंदी एक बाइक पकड़ी गई, जिस पर बालू की बोरियां लादकर ले जाईं जा रहीं थीं। बाइक को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इसके खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद