फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, देर रात जराय का मठ के पास हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बरुआसागर के जराय मठ के पास दो बाइक सवारों को कुचलता हुआ भाग निकला। दो बाइक पर चार युवक सवार थे। सभी घायलों को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार के लोग भी रोते-बिखलते पहुंच गए। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 11:30 बजे जराय मठ से होते हुए बाइक सवार बरुआसागर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पहुंचा। उसने जराय मठ के सामने पहले बाइक सवार बरुआसागर के बनगुवां निवासी नीरज (35) एवं धर्मेंद्र (30) को जोरदार टक्कर मारी। दोनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक उनको कुचलता हुआ तेजी से भाग निकला। घटना स्थल से थोड़ी ही दूर पर दूसरी बाइक से खनियाधाना (शिवपुरी) निवासी सुवेंद्र (22) अपने एक दोस्त के साथ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को भी जोरदार टक्कर मार दी। वे दोनों भी सड़क पर जा गिरे। वाहन चालक उनको कुचलते हुए बरुआसागर की ओर भाग निकला। हादसे में चारों बुरी तरह चोटिल हो गए। उनके सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आई। एंबुलेंस के साथ पुलिस पहुंची। चारों घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने नीरज एवं सुवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें