फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहे दो युवक, नहीं चला पता, बिजौली क्षेत्र के रहने वाले हैं, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
two young boy drown in canal
विज्ञापन
झांसी। बिजौली क्षेत्र की नहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। घटना होली वाले दिन की बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी उनकी तलाश करती रही, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के बिजौली क्षेत्र निवासी जिमीलाल, विशाल वर्मा व सोनू 10 मार्च होली वाले दिन लाल कुर्ती इलाके में क्रिकेट खेलने आए थे। खेलने के बाद तीनों बिजौली स्थित नहर पर नहाने चले गए। बताया गया है कि नहर के तेज बहाव में नहाते समय अचानक डूबने के कारण जिमी व विशाल बह गए। यह देखकर सोनू घबरा गया। उसने घर पहुंचकर परिजनाें को जानकारी दी। खबर मिलते ही परिजन घबराकर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तलाश में जुट गई, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। बहाव अधिक होने के कारण गोताखोरों को भी खोजबीन में परेशानी हो रही है। डीएम के आदेश पर नहर का संचालन भी बंद कराने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर खोजबीन चलती रही, लेेकिन पुलिस को निराशा ही हाथ लगी। शुक्रवार को परिजनोें ने डीएम व एसएसपी से मिलकर जल्द दोनों को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें