फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भगदड़ में झांसी के पूंछ कस्बे की दो महिलाएं लापता

Thu, 30 Jan 2025 01:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
 मिथिला देवी 
विज्ञापन
- 27 जनवरी को कस्बे से अन्य महिलाओं के साथ गईं थीं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पूंछ (झांसी)। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को मची भगदड़ में पूंछ कस्बे की दो महिलाएं लापता हो गईं। परिजन दोनों महिलाओं को खोजने में लगे हैं। बढ़याना मोहल्ला के प्रकाश यादव ने बताया कि 27 जनवरी को बस से करीब चार दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान करने गए थे। बस में उनकी माता मिथिला देवी (62) पत्नी स्व. राम सेवक यादव एवं मोहल्ले के ही रिंकू की माता छुन्नी देवी (63) पत्नी स्व. गजराज सिंह यादव भी थींं। प्रकाश ने बताया कि 28 जनवरी को रात करीब 9:00 बजे दोनों ने स्नान किया। इसके बाद करीब 10:00 बजे छुन्नी देवी ने अपनी पुत्री सीमा से कहा कि वह अभी आ रहे हैं। जल्दी लौट आएंगे। लेकिन, करीब आधा घंटे बाद जब दोनों नहीं लौटीं तो सभी लोगों ने उनकी खोज की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद रात्रि में करीब 12:00 बजे कुंभ मेला में भगदड़ मच गई। फिर सारे रास्ते बंद हो गए, प्रकाश यादव ने बताया कि पूंछ से गई बस से अन्य यात्री लौट रहे हैं। लेकिन उनकी माताजी मिथिला देवी एवं छुन्नी देवी के बारे में पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें