फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रिटायर्ड रेलकर्मी के सुसाइड मामले में दो महिलाएं नामजद, ब्यूटी पॉर्लर खुलवाने को 50 लाख मांगने का आरोप

Sun, 12 Apr 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोप है कि इन महिलाओं ने ब्यूटी पॉर्लर के लिए मृतक से 50 लाख रुपये की मांग की थी। समय-समय पर खाते से लाखों रुपये भी निकलवाए गए। घटना से पहले और बाद में मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिये बातचीत को डिलीट भी कर दिया गया।
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मी के आत्महत्या मामले में दो महिलाओं पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे वर्कशाप से सेवानिृवत्त थाना प्रेमनगर के कृष्णानगर निवासी अच्छेराम पाल के आत्महत्या करने के बाद उनके पुत्र ने दो महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी महिलाओं पर रिटायर्ड कर्मी से मोटी रकम वसूलने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



अच्छेराम के पुत्र महेश पाल ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर 2025 को उसके पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। तब वह मुंबई में था। पड़ोसियों ने इसे आत्महत्या बताया था। पड़ोस में रहने वाली हैप्पी और उसकी मां उनके पिता के पास आना-जाना था। आरोप है कि इन महिलाओं ने ब्यूटी पॉर्लर के लिए उनके पिता से 50 लाख रुपये की मांग की थी। समय-समय पर उनके खाते से लाखों रुपये भी निकलवाए। बैंक खाते की जांच में सामने आया कि जुलाई 2025 में 9 लाख रुपये और नवंबर 2025 में 5 लाख रुपये उसके पिता के खाते से निकाले गए। इसके अलावा कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये भी रकम ट्रांसफर की गई। उनके पिता के खाते में मात्र 52 हजार रुपये ही बचे, जबकि उन्हें हर महीने 60 हजार पेंशन मिलती थी। घटना से पहले और बाद में मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिये बातचीत हुई। इसे डिलीट भी कर दिया गया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक कोर्ट के आदेश के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें