फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में पश्चिम मध्य रेलवे की दो ट्रेनों को मिलेगा नया रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
- जबलपुर और भोपाल से आएंगीं ट्रेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। देशभर के रेलवे जोन में पुरानी हो चुकीं ट्रेनों और उनके कोच को झांसी में नया रूप दिया जाएगा। यहां बने रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में आईसीएफ कोचों को एलएचबी में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने पहले चरण में पश्चिम मध्य रेलवे की दो ट्रेनों के 24 काेचों की मरम्मत का जिम्मा कारखाने को सौंपा है। यहां पर सितंबर में ट्रेनें आनी शुरू हो जाएंगीं।
झांसी में 632 करोड़ की लागत से रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का निर्माण किया गया है। यहां पर हर साल 250 काेचों के नवीनीकरण का काम होगा। हाल ही में 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रेल कोच कारखाने का लोकार्पण किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने कारखाना प्रबंधन को काम सौंपना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) की दो ट्रेनों के कोचों को यहां मरम्मत के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। इन ट्रेनों में लगे आईसीएफ कोचों को कारखाने में एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच में बदला जाएगा। कारखाना प्रबंधन के मुताबिक दो चरणों में यहां ट्रेनों के कोच की मरम्मत होगी। 16 कोच वाली पहली ट्रेन सितंबर में यहां मरम्मत के लिए आएगी। इसके बाद दिसंबर में आठ कोच की ट्रेन को यहां भेजा जाएगा। इसके लिए कारखाने में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


कोच पर पेंट करेंगे रोबोट
रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में आधुनिक मशीनों से कोच की मरम्मत होगी। यहां रोबोट से कोच पर पेंट किया जाएगा। कारखाने के सात शेडों में कोचों को नया रूप दिया जाएगा।
-
वंदेभारत के कोच बनाने का प्रस्ताव
कारखाने में हर साल 250 एलएचबी कोचों की मरम्मत की जानी है। इसके साथ ही कारखाना प्रबंधन ने रेलवे बोर्ड को देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत के कोच की मरम्मत का प्रस्ताव भी भेजा है। इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कारखाने में कोचों की मरम्मत का काम चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने अब पश्चिम मध्य रेलवे की दो ट्रेनों के कोच की मरम्मत का काम सौंपा है। सितंबर में यहां पहली ट्रेन आ जाएगी। - अतुल कनौजिया, मुख्य कारखाना प्रबंधक, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें