फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली का हाता में पानी के संकट से जूझ रही दो हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के माली का हाता मोहल्ले की लगभग दो हजार की आबादी पानी के गंभीर संकट से जूझ रही है। गर्मी के दस्तक देते ही नलों से साथ छोड़ दिया था और अब इलाके में लगा एकमात्र हैंडपंप भी दगेबाजी पर उतारू हो गया है। लोग टैंकर के पानी पर निर्भर हैं, लेकिन ये सभी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

मसीहागंज से सटे हनुमान मंदिर के पास के माली का हाता मुहल्ले में लगभग चार सौ मकान हैं। यहां पाइप लाइन बिछी हुई है और घर-घर में नल लगे हुए हैं, लेकिन इन दिनों ये सब शोपीस भर बनकर रह गए हैं। सप्ताह में बमुश्किल दो-तीन दिन ही नलों से पानी टपकता है, लेकिन वो भी गंदा होता है, जिसे पेयजल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। क्षेत्र में एक हैंडपंप लगा हुआ है, लेकिन पारा बढ़ने के साथ ही उसने भी पानी कम देना शुरू कर दिया है। दो-चार बाल्टी पानी भरने के बाद उसे आधा घंटे आराम देना होता है। हैंडपंप पर दिन-रात पानी भरने वालों के नंबर लगे रहते हैं। दूर-दूर से लोगों को पानी भरकर लाना पड़ता है। हालांकि, लोगों की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में टैंकर से पानी पहुंचाया जाता है, लेकिन इससे भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि महानगर का हिस्सा होने के बाद भी उन्हें पानी जैसी बुनियादी चीज के लिए तरसना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाले नेता और अफसर इस इलाके को नजरअंदाज किए हुए हैं।
पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। इसके समाधान के उपाय होते नजर नहीं आ रहे हैं। एक-एक बाल्टी पानी के लिए भी मुहल्ले के लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

- अवधेश शर्मा
महानगर के कई इलाकों को भरपूर पानी दिया जा रहा है, जबकि हमें जरूरत भर का भी नहीं मिल पा रहा है। सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
- अनीता
घरों में लगे नल शोपीस भर बनकर रह गए हैं। हैंडपंप भी साथ छोड़ने लगा है। पानी का टैंकर भेजा जाता है। लेकिन, इतनी बड़ी आबादी के लिए वो भी नाकाफी रहता है।
- राधा
भीषण गर्मी होने के बावजूद ठीक तरह से कूलर तक नहीं चला पा रहे हैं, क्योंकि उनमें भरने के लिए पानी ही नहीं होता है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के बंदोबस्त किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

- तारा देवी
एक ओर महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना दिखाया जा रहा है, तो वहीं लोगों की पानी जैसी बुनियादी जरूरत भी पूरी नहीं हो पा रही है।
- रूपेश कुशवाहा
एक तो भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। उस पर आग में घी का काम पानी की कमी कर रही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। पानी की कमी दूर करानी चाहिए।
- उमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें