फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक की संस्तुति पर दो शिक्षकों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एडी बेसिक ने 9 सितंबर को स्कूलों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों को निलंबित करने के लिए बीएसए को निर्देशित किया था। इसके बाद बीएसए द्वारा दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय चंदार की शिक्षिका रश्मि गुप्ता दो साल के अवैतनिक अवकाश पर थी, अवकाश खत्म होने के बाद भी वे बिना सूचना कई महीनों से अनुपस्थित थीं। वहीं प्राथमिक विद्यालय दासना की शिक्षिका दीप्ति वर्मा को स्कूल जर्जर स्थिति, गंदगी और रख-रखाव सही नहीं था। स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीबेसिक अरुण शुक्ल ने बीएसए को शिक्षिका को निलंबित करने की संस्तुति की थी। इस पर बीएसए नीलम यादव ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। चर्चा में है कि शहर से दूर के स्कूलाें में शिक्षक समय से हाजिर ही नहीं होते है, कई शिक्षक तो महीनों स्कूल ही नहीं जाते हैं। एडी बेसिक अरुण शुक्ल ने कहा कि ब्लॉक के कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें साल भर से कोई निरीक्षण करने ही नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें