झांसी। जिले में अनुपस्थित चल रहे सात और पुलिसकर्मियों को एसएसपी दिनेश कुमार पी ने निलंबित किया है। ऐसे अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।
जिले में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे पुलिसकर्मी एसएसपी के रडार पर आ गए हैं। पिछले सप्ताह एसएसपी ने करीब तेरह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। इसके बाद ऐसे पुलिसकर्मियों की जांच के भी आदेश दिए थे। सोमवार को एसएसपी ने दो उपनिरीक्षक व पांच आरक्षियों को निलंबित किया है। इन सभी पर विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।