फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा: पानी की टंकी पर चढ़ गईं दो सगी बहनें, ऊपर से बोलीं- मुकदमा दर्ज करो; मचा हड़कंप

Fri, 13 Dec 2024 07:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी की तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दो सगी बहनें पानी की टंकी पर चढ गई और मुकदमे का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष पर क्रॉस मुदकमा दर्ज कराने की मांग करने लगी।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ीं झांसी की दो बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के मऊरानीपुर तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया।जब दो लड़कियां तहसील में बनी पानी की टंकी पर चढ गई और अपने खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष पर क्रॉस मुदकमा दर्ज कराने की मांग करने लगी। जब इसकी जानकारी तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन को हुई तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तीन घंटे तक मान  मनऊंअल का प्रयास किया गया। मांग को पूरा किए जाने के आश्वासन के बाद दोनों लड़कियों को नीचे उतारा गया।

विज्ञापन


शोले फिल्म का वो सीन आज भी हर किसी को मुजवानी याद है। जब अभिनेता धर्मेंद्र बसंती को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौसी के ऊपर बसंती से शादी करने का दबाव बनाया। ऐसा ही एक मामला झांसी के मऊरानीपुर से सामने आया है। जहां तहसील परिसर में मोहल्ला गांधीगंज की रहने वाली दो सगी बहने पानी की टंकी पर चढ़ गई। लड़कियों और उनके परिजनों का आरोप है कि विगत 15 नवंबर को मोहल्ले के ही तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर लड़कियों के साथ छेड़खानी ओर  मारपीट करने का आरोप लगाया।  

उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की। जिसको लेकर करीब तीन घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़कर हाई बोल्टेज ड्रामा किया। मुकदमा दर्ज के आश्वासन के बाद दोनो सगी बहनों को नीचे उतारा गया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दबाव के चलते तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी ओर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं बताया गया है कि विगत 15 नवंबर को मऊरानीपुर कोतवाली में पानी पर चढ़ने वाली दोनों सगी बहनों के साथ 12 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करना और पत्थर बाजी करने का मामला गांधी गंज निवासी फूला देवी ने दर्ज कराया था। जिसके क्रॉस में मुकदमा दर्ज करने के लिए आज दोनों सगी बहनों ने पानी की टंकी पर चढ़कर तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें