two person died due to corona, 10 new positive
झांसी। कोरोना से झांसी में सातवें दिन भी मौत हुई है। झांसी के खुशीपुरा निवासी एक डॉक्टर समेत दो लोगों की कोरोना से जान चली गई है। डीसीआरबी इंस्पेक्टर समेत दस संक्रमित मिले हैं। वहीं, बांदा में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बाद उनकी पत्नी व तीन डॉक्टरों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब बुंदेलखंड में संक्रमितों की संख्या 695 और मरने वालों का आंकड़ा 36 हो गया है।
खुशीपुरा निवासी डॉ. केआर कृष्णा को कुछ दिन पहले बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान वह किसी मरीज के संपर्क में आने की वजह से कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। वहीं डीसीआरबी इंस्पेक्टर भी संक्रमित मिले हैं। इसके बाद पुलिस ऑफिस सील कर दिया गया है। इनके अलावा मिशन कंपाउंड निवासी युवक, रानी महल, डरुभौंडेला और गुसाईंपुरा में भी संक्रमित मिले हैं। पांच लोग कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
ये है आंकड़ा
...............
जिला संक्रमित मौत
झांसी 209 22
जालौन 192 7
चित्रकूट 98 2
हमीरपुर 85 1
महोबा 59 1
ललितपुर 9 3
बांदा 43 0