फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: गुरसराय में मकान गिरने से किशोरी की मौत, चंदावनी में रपटा पार करते किशोर पानी में डूबा

Sun, 21 Aug 2022 11:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरसराय/ओरछा/झांसी

सार

गुरसराय के ग्राम आमली गांव के निवासी बृजनंदन अहिरवार के परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो गए। इसी दौरान देर रात तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी व आसपास क्षेत्र में बारिश से दी नाले उफना गए हैं। कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश से हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। गुरसराय में कच्चा मकान गिरने से एक

विज्ञापन

किशोरी की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं ओरछा क्षेत्र के चंदावनी गांव में रपटे पर पानी होने की दशा में कनेरा नदी पार कर रहे छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई।

गुरसराय के ग्राम आमली गांव के निवासी बृजनंदन अहिरवार के परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो गए। इसी दौरान देर रात तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के अंदर सो रही मालती देवी (40), गुड़िया (2 वर्ष), वीरा (7 वर्ष), प्रतिज्ञा (4 वर्ष) और प्रिंसी (14 वर्ष) मकान के मलबे में दब गए। चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह लोगों ने मकान में दबे लोगों को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय प्रिंसी पुत्री बृजनंदन (14 वर्ष) की मौत हो गई। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

वहीं ओरछा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत चंदावनी और जानौली के बीच पड़ने वाली कनेरा नदी में डूबकर एक छात्र की मौत हो गई।  रविवार दोपहर रपटा पार कर रहे रोहित पुत्र यशवंत राजपूत निवासी जनौली नदी में गिर गया। हादसे में रोहित की  मौत हो गई। बाद में लोगों की मदद से रोहित का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें