झांसी। आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग झांसी व बांदा पोस्ट की संयुक्त टीम ने नरैनी से दो साइबर कैफे संचालकों को पकड़ लिया। दोनों कैफे संचालक व्यक्तिगत आईडी का प्रयोग कर रेलवे यात्रा के टिकट बनाने का काम कर रहे थे। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरपीएफ की टीम ने मुख्यालय की सूचना पर नरैनी के एसबीआई बैंक के पास स्थित शिव ऑनलाइन नामक दुकान पर छापा मारा। जांच में पाया कि नरैैनी के इंद्र नगर निवासी श्याम बिहारी को आईआरसीटीसी की एजेंट आईडी के अलावा 15 दूसरी व्यक्तिगत आईडी पर भी यात्रा टिकट बना रहे थे। आगामी तारीखों के 14 टिकट बरामद किए गए, जिनकी कीमती 44206 रुपये मिली। इसी तरह राजेश ऑनलाइन कम्युनिकेशन दुकान पर सुभाष नगर निवासी संजय गुप्ता को आईआरसीटीसी की एजेंट आईडी के अलावा छह व्यक्तिगत आईडी पर टिकट बनाते पकड़ा। उसके पास से आठ टिकट आगामी तिथियों के बरामद किए गए, जिनकी कीमत 16957 मिली। टीम में निरीक्षक एसएन पाटीदार, उपनिरीक्षक केके पांडे, आरक्षक दीपक कुमार, रमेश चंद्र पटेल, रमेश चंद्र मीणा शामिल रहे।