फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 18 Mar 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना को लेकर दो पक्षों में मारपीट - फोटो : demo
विज्ञापन
बाइक की कार में टक्कर लग जाने  से हुए ववाद के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट तथा फायरिंग हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार एक अन्य घटना में भी दो युवकों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।  झगड़ा दो समुदायों के बीच का होने के चिरगांव कसबा दिन भर पुलिस छावनी बना रहा । 
विज्ञापन

चिरगांव के प्रताप का डेरा निवासी सुनील राजपूत पुत्र रामकिशोर अपने साथी कुंदन राजपूत के साथ शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से जा रहे थे, जब वह चिरगांव निवासी शेर खां के घर के सामने से निकले तो उनकी बाइक शेर खां की कार से टकरा गई, इसके कारण विवाद होने लगा । इसी बीच कुछ लोग और आ गए तो उनके बीच गाली गलौज तथा दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी , देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई । सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को थाने लाई। सुनील राजपूत ने शेरखां, युसुफ खां के खिलाफ मारपीट, लूट, जान से मारने का प्रयास, गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज करा दिया है। दूसरे पक्ष के शेर खां ने सुदीप राजपूत, कुंदन, रामजी, महेन्द्र दांगी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने तथा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। 
इसी प्रकार एक अन्य घटना में कस्बे के तकिया पुरा निवासी देवेंद्र उर्फ रिंकू ने कस्बे के ही शाहरुख खान, सलमान खान के खिलाफ लाठी फरसे लेकर दुकान में घुसकर मारपीट करने, सामान की तोड़फोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया । 
विज्ञापन

चिरगांव के दोनों मामले दो समुदाय के बीच होने के कारण तनाव की आशंका के चलते एसपी देहात सुधा सिंह, सीओ मोंठ सीताराम तथा मोंठ सर्किल के कई थानों की फोर्स दिन भर चिरगांव में डेरा डाले रहीं। इधर भाजपा समर्थकों का भी थाने के बाहर काफी देर तक जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें