फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव में एक महिला खेत पर काम कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति ने आकर छेड़खानी कर दी। इस पर पीड़ित पक्ष ने आरोपी व्यक्ति के घर पहुंचकर विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोेनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
एक पक्ष के लोगों ने आकर दूसरे पक्ष के लोगों पर आकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर शोभाराम, उसकी पत्नी जयकुमारी, पुत्र सुरेंद्र परिहार व एक अन्य पर एफआईआर दर्ज कर ली है। शोभाराम व जयकुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें