झांसी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। झगड़ा करते हुए वे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
यहां एक पक्ष के प्रेमनगर निवासी नितिन ने बताया कि वह अधिवक्ता है और दो युवकों की शांति भंग की जमानत कराने आया था। इसी दरम्यान कुछ लोग वहां पहुंच गए। उनका कहना था कि इस न्यायालय में जमानत की कार्यवाही करते हैं। इसलिए वे ही जमानत कराएंगे।