झांसी। फर्जी वकालतनामा लगाने और कूट रचित हस्ताक्षर के आरोप में पुरुषोत्तम राय एवं बलजीत अहिरवार के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
परिवारीपुरा मोहल्ला निवासी रोहणी बरसैया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 27 दिसंबर 2025 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 11 नवंबर 2025 को थाना मऊरानीपुर से मालूम चला कि उनके पति हेमंत वरसैया के खिलाफ आपराधिक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। जब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय पहुंचकर उन्होंने पत्रावली को देखा तब उसमें बलजीत अहिरवार नामक अधिवक्ता का वकालतनामा लगा मिला जबकि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश 31 अगस्त 2025 को उनका वकालतनामा निरस्त कर चुका। पत्रावली में कई स्थानों पर पुरुषोत्तम राय ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए। रोहिणी ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर मऊरानीपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। ब्यूरो