फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बहुरूपिया वेश में घूमते थे मोबाइल चोर, आरपीएफ के चढ़े हत्थे

Sat, 01 Oct 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरपीएफ को दो बदमाशों के प्लेटफार्म नंबर 4 के दिल्ली एंड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों ने धार्मिक वेश धारण कर रखा था। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच ब्रांडेड मोबाइल फोन बरामद हुए। इनकी कुल कीमत करीब 60 हजार से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरपीएफ के हत्थे दो मोबाइल चोर चढ़ गए। दोनों मोबाइल चोर बहुरूपिया थे। वेश बदलकर ट्रेन में सफर करते थे। मौका मिलते ही यात्रियों के मोबाइल फोन उड़ा देते थे। आरपीएफ ने इनके पास से पांच ब्रांडेड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

आरपीएफ को दो बदमाशों के प्लेटफार्म नंबर 4 के दिल्ली एंड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों ने धार्मिक वेश धारण कर रखा था। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच ब्रांडेड मोबाइल फोन बरामद हुए। इनकी कुल कीमत करीब 60 हजार से अधिक बताई गई है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि सुविधा के मुताबिक वेश धारण करते थे। इससे कोई उन पर शक नहीं करता था। अक्सर झांसा देखकर चलती ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल फोन उड़ा देते थे। छापेमारी टीम में आरपीएफ उपनिरीक्षक जितेेंद्र सिंह, हेमंत कुमार के अलावा जीआरपी कर्मी भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें