फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नगर निगम के संविदा कर्मी समेत दो की मौत

Mon, 30 Mar 2020 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
रोड एक्सीडेंट - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जिला के थाना सीपरी में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नगर निगम के संविदा कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी संतोष (40) नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी थे।
विज्ञापन


17 मार्च को प्रमुख सचिव के दौरे के मद्देनजर संतोष की पहूज पुल पर ड्यूटी लगाई थी। शाम को घर लौटते समय पहूज पुल के पास एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उपचार के मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

इधर, थाना नवाबाद के सिविल लाइन निवासी रामकुमार (40) शनिवार की रात हंसारी से वापस घर लौट रहे थे। हंसारी में ही वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें