फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन
विज्ञापन

झांसी। चित्रकूट धाम में श्रावण अमावस्या पर लगने वाले मेले के अवसर पर दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। यह सुविधा 31 जुलाई से दो अगस्त तक रहेगी।
इनमें एक मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10.10 बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी शाम 5.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 6.05 बजे चलकर झांसी रात 1.10 बजे आएगी। इस ट्रेन को ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, रोरा, हरपालपुर, घुटई, बेलाताल, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा, वरीपुरा, कबरई, मटौंध, खैराडा, बांदा, डिंगवही, खुरंड, अतर्रा, बदौसा, भरतकूप, शिवरामपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया। दूसरी मेला स्पेशल झांसी से शाम सात बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी रात 12.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से रात दो बजे चलकर झांसी सुबह 7.50 बजे आएगी। इस ट्रेन को मऊरानीपुर, हरपालपुर, महोबा, बांदा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। उक्त अवधि में झांसी-बांदा पैसेंजर का संचालन चित्रकूट धाम तक होगा। साथ ही उक्त अवधि में अप और डाउन की बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराडा, रानीपुर रोड स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें