फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में तालपुरा निवासी नीरज ने बताया था कि वह चार लोगों के संपर्क में आया जो खुद को एमआर बताते थे। वह शिक्षित व अशिक्षित लोगों को नौकरी देने का दावा करते थे। वह भी उनके झांसे में आ गए। उन्होंने अपनी भांजी समेत तीन लोगों की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर उनको आठ लाख रुपये दे दिए। वह नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे तो पता लगा कि वह फर्जी है। न्यायालय के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने लखनऊ क्षेत्र के कृष्णा नगर पुरानी चौकी के पास निवासी वीरेंद्र पांडे, प्रियंका पांडे, प्रशांत पांडे व प्रशांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी वीरेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें