फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख आबादी को मिल रहा गंदा पानी, विभाग डाल रहे एकदूसरे पर जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले पांच दिनों से महानगर की दो लाख आबादी तक नलों से गंदा पानी पहुंच रहा है। इसका हल निकालने की जगह जिम्मेदार विभाग जल निगम और जल संस्थान एकदूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। ऐसे में गंदा पानी पीना और इस्तेमाल करना महानगर के लोगों की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन

महानगर के 47 हजार घरों में जल संस्थान द्वारा नलों के जरिये पानी की आपूर्ति की जाती है। दो लाख की आबादी पूरी तरह से नलों से आने वाले पानी पर निर्भर है। कोई साधन न होने की वजह से नलों के गंदे पानी का इस्तेमाल करना उनकी मजबूरी है। वहीं, जल संस्थान और जल निगम सुधार करने की जगह गंदे पानी की आपूर्ति का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ते नजर आ रहे हैं। जल निगम का कहना है कि वो साफ पानी की आपूर्ति कर रहा है, जबकि जल संस्थान कह रहा है कि उसे गंदा पानी मिल रहा है।
इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल का कहना है कि जल निगम के अफसरों को पत्र लिखकर साफ पानी की आपूर्ति कराने के लिए अपील की गई है। वहीं, जल निगम के अधिशासी अभियंता मुके श पाल के मुताबिक मैंने अभी-अभी कार्यभार संभाला है। जैसे ही मेरे पास शिकायत आई तो जांच करवाई गई। आगे और जांच की जाएगी। जिससे जनता को साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत
महानगर में गंदा पानी कई दिनों से आ रहा है। इस कारण पीने के पानी के लिए कैंपर का इस्तेमाल कर रहे हैं। - दीपक कुमार, खुशीपुरा
सुबह-सुबह पानी पीला व बदबूदार आता है, हैंडपंपों के सहारे ही एक सप्ताह से काम चला रहे हैं। - अनिल, शिवाजी नगर
पानी के लिए संकट छाया रहता है। बारिश की वजह से बाहर से पानी लाने में बड़ी परेशानी होती है। - बृजेश राय, खुशीपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें