फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से दो की मौत

विज्ञापन
two lad drawn during paratima visarjan
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से दो की मौत
विज्ञापन

टोड़ीफ तेहपुर (झांसी)। समीपवर्ती भसनेह तालाब में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो किशोर गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला पर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मंगलवार को ग्राम पंडवाहा के लोग ट्रैक्टर से मूर्ति विसर्जन के लिए भसनेह तालाब गए हुए थे। तालाब में विसर्जन करने के लिए प्रतिमा को ले जाया गया। इस दौरान गहरे पानी में जाने से पंडवाहा निवासी विपिन पटेल पुत्र प्रदीप (17 वर्ष) एवं राज पटेल पुत्र हल्लू (17 वर्ष) डूब गए। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने तालाब से दोनों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों किशोरों की मौत की जानकारी होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिवार वालों का रो - रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं किए पर्याप्त प्रबंध
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान क्षेत्र के सभी युवा भसनेह एवं लठवारा तालाब पर जाते हैं। वहां स्थानीय पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए जाते हैं, पर इस बार व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस द्वारा सुरक्षा की दुरुस्तव्यवस्था की गई होती तो इतनी बड़ी घटना घटित न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें