गरौठा । गरौठा तहसील के ग्राम शहपुरा खुर्द मे एक कच्चा मकान गिरने से उसके अंदर सो रही तीन नाबालिग बच्ची व एक वृद्ध महिला मलवा में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं । मकान गिरने की आवाज सुनकर दूसरे कच्चे मकान में सो रहे परिजन मौके पर पहुँंचे जहां मलवा मे दबी तीनों बालिकाओं व वृद्धा को बाहर निकाला ।
कालीचरण राजपूत पुत्र जयराम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रिहायशी मकान में गहरी नींद सो रहा था। इसी दौरान अचानक रात्रि में लगभग 1 बजे उसका रिहायशी खपरैल कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे उसमें सो रही तीन बच्चियां दब गई । मकान गिरने से मकान का मलबा दूसरे मकान पर गिरा जिससे वह कच्चा मकान भी धराशायी हो गया । उसमें सो रही वृद्ध मां ज्ञान देवी पत्नी जयराम राजपूू जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष है वह मलबे में दबकर घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर ग्रामवासियों ने दौड़कर बच्चों को और वृद्धा को मलबे से निकाला तथा घायलों को उपचार के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि मकान गिरने की सूचना पर मौके पर लेखपाल को भेजकर मौका मुआयना कराया गया । मलबे मे दबने से बच्चियों एवं वृद्ध महिला को चोटें आई थीं। सभी का उपचार करा दिया गया है । सभी मलवे में दबी बच्चियों एवं वृद्ध महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है । मकान की क्षतिपूर्ति के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है । परिवार के भरण पोषण लिए प्रशासन ने लेखपाल एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से राशन भिजवा दिया है ।