फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर पर लाल दानों के साथ ही बच्चों को आ रहा तेज बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बारिश के मौसम में तेज गर्मी होने के कारण शून्य से पांच साल तक के बच्चों के शरीर पर लाल दानों के साथ तेज बुखार आ रहा हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पंद्रह से बीस बच्चे इलाज करने के लिए आ रहे हैं। गंभीर होने पर औसतन पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद तेज गर्मी के कारण महानगर में बीमारियों ने दस्तक दी है। जिसके चलते बड़ों के साथ ही बच्चे भी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों में डायरिया के साथ ही शरीर पर लाल दानों के साथ ही तेज बुखार आ रहा है। जिसके चलते सरकारी एवं निजी अस्पतालों में लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। हालांकि छह से सात दिन तक नियमित इलाज कराने पर बच्चे इस बीमारी से ठीक हो जा रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के डॉ. अरविंद सोनी ने बताया कि बच्चों की त्वचा काफी नाजुक होती है। ऐसे में गर्मी के कारण बच्चों के शरीर में लाल किस्म के दाने उभरने के साथ ही तेज बुखार आ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पंद्रह से बीस बच्चे इलाज करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें