झांसी। रविवार शाम झांसी - कानपुर राजमार्ग पर कोछाभांवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में सवार दो जूनियर इंजीनियरों को टक्कर मार दी। इससे दोनाें घायल हो गए। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया है।
थाना बड़ागांव के पारीछा निवासी विनोद कुशवाहा (32) व पंचमलाल (31) पारीछा थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में जूनियर इंजीनियर हैं। रविवार दोपहर दोनों काम से झांसी आए थे। शाम को दोनों वापस लौट रहे थे, तभी कोछाभांवर के पास पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर से जा टकराई। जिससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां दोेनों की हालत में सुधार बताया गया है।