फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय तस्कर, 219 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा पुलिस एवं स्वाट ने रक्सा के संजू ढाबा के पास से दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर पचास लाख रुपये का गांजा बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि दोनों काफी समय से तस्करी करते आ रहे हैं। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में उड़ीसा से गांजा भरकर पंजाब ले जाया जा रहा है। रक्सा पुलिस एवं स्वाट रक्सा के संजू मिश्र के ढाबा से पहले चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा। उसके अंदर अखरोट के ढेर के अंदर गांजे के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने कुल 219 किलोग्राम के 208 पैकेट बरामद किए। एसपी सिटी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने धौलपुर निवासी हरपाल सिंह स्थाई निवासी फिरोजपुर एवं शंकर सिंह निवासी संजय नगर फरीदकोट को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वह लोग उड़ीसा से गांजा लेकर पंजाब जाते थे। इसके पहले भी वे कई दफा गांजा लेकर जा चुके हैं। पुलिस टीम में रक्सा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह समेत स्वाट प्रभारी जितेंद्र सिंह तख्खर, सतपाल सिंह, शैलेंद्र चौहान, दुर्गेश सिंह, रजत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें