फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मामूली विवाद में दो गुट आपस में भिड़े, बारह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुल्हाड़ी से मारकर ग्राम प्रधान एवं उसके पुत्र को किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार रात बड़ागांव के टाकोरी गांव में मामूली विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला बोल दिया। मारपीट में ग्राम प्रधान और उसका पुत्र घायल हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुट गई है।

टाकोरी गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा एवं राम कुमार के बीच मंगलवार दोपहर खेत में खाद डालने को लेकर विवाद हो गया। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि रात करीब नौ बजे रोहित 12-15 लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। घर के बाहर खड़े होकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। शोर-शराबा होने पर ग्राम प्रधान आजाद और उनका पुत्र अभिषेक आ गए। लोगों ने आरोपियों को गाली देने से मना किया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी एवं डंडे के वार से ग्राम प्रधान आजाद और उसका पुत्र अभिषेक समेत अन्य घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामकुमार पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर बड़ागांव समेत आसपास के थानों से पुलिस बल वहां पहुंच गया। आरोपी गांव से भाग निकले। अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने रोहित समेत उसके भाई जितेंद्र बरार, रजीत, लखन, अनिकेत, अर्जुन, ऋतिक, सौरभ एवं राहुल के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें