फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डेंगू का डंक कर रहा परेशान, रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मई महीने में डेंगू के पांच मामले सामने आए, डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए 14 जून को बुलाई बैठक, 12 विभाग होंगे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अभी बरसात नहीं हुई है फिर भी डेंगू (एडीज) मच्छर ने डंक मारना शुरू कर दिया है। मई महीने में शहर में तीन व जिले में पांच डेंगू रोगी मिले हैं। वहीं, पिछले साल मई महीने में डेंगू के तीन रोगी मिले थे। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। डीएम ने 14 जून को संचारी रोग नियंत्रण पर बैठक बुलाई है, जिसमें 12 महकमों को संचारी रोग नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
आमतौर पर बारिश के रुके हुए पानी में एडीज मच्छर पनपता है, जो सुबह-शाम काटता है। जिला मलेरिया विभाग के अनुसार मई महीने में शहर के नरसिंगराव टोरिया, नगला और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में एक-एक तथा बामौर में दो डेंगू बुखार के रोगी मिल चुके हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम के करवट लेते ही डेंगू और मलेरिया के मच्छर पनपने लगे हैं, जबकि बारिश होना बाकी है। वहीं, दूसरी तरफ आगामी बारिश में मच्छर जनित बीमारियों के पनपने की आशंका के चलते डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाने के लिए बैठक बुलाई है। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, बालविकास एवं पुष्टाहार विभाग, जल संस्थान, जल निगम, पंचायत राज विभाग, दिव्यांग जन विभाग, कृषि विभाग, सूचना विभाग व उद्यान विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन




डेंगू रोगियों पर एक नजर

वर्ष रोगियों की संख्या
2022 170
2023 163

2024 17 (जनवरी से अब तक)




घरों में तापमान सामान्य रहने पर पनपते हैं मच्छर
जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि घरों के अंदर कूलर अथवा एसी चलने से तापमान सामान्य रहता है, जिसकी वजह से मच्छर पनप जाते हैं। गर्मी के मौसम में घरों के बाहर मच्छर नहीं पनपते हैं।
विज्ञापन



चार टीमें लगातार जुटी हैं चेकिंग करने में
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार शहर में चेकिंग करने में जुटी हैं। जिन इलाकों में डेंगू के रोगी मिले, वहां लार्वी साइट का छिड़काव कराया गया है।

-
डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय

- पूरी बाजू की शर्ट, पेंट और मौजे पहनें
- रुके हुए पानी में डेंगू व लार्वा पनपता है, इसलिए पानी एकत्र न होने दें




-
खुशीपुरा में मिला लार्वा, थमाया नोटिस

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया 10 जून को खुशीपुरा के एक घर के कूलर में लार्वा मिला है, जिस पर मकान स्वामी को धारा 188 को नोटिस थमा दिया है।
-
वर्जन -



आमतौर पर मई महीने में डेंगू रोगी नहीं मिलते हैं, मगर इस बार पांच मरीज मिले हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए एक से 31 जुलाई तक अभियान चलेगा।

- आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें