फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुढ़ावली में दो पक्ष भिड़े, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़ावली में मंगलवार रात अहिरवार समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में अंगद और शारदा देवी पक्ष के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला शामिल है। पहले पक्ष से प्रमोद (45), यशपाल (22), नीलम (45), रेशमा (17), शारदा (50), गीता (50) और रोहित (22) घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से अंगद (22), महेंद्र (50), नरेंद्र (40), राजा (30), संजय (20), देवेंद्र (37), रेखा (42) और सुनीता (48) को चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें