फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: धान की पौध लगाने गए दो किसानों की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बिजली के तार की चपेट में आने से अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। थाना टहरौली के बंगरा-बंगरी गांव में सुरेंद्र पटेल (32) बृहस्पतिवार रात धान की नर्सरी में पानी लगाने गया था। परिजन का कहना है कि वहां तार खुला हुआ था। सुरेंद्र खुले तार की वजह से करंट की चपेट में आ गया। रातभर घर न लौटने पर पिता खेत में उसे देखने गए। वहां वह बेसुध पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की मौत से पत्नी रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक बेटा योगी है। बड़ागांव थाना के मडोरा निवासी अशोक कुमार (50) बृहस्पतिवार रात में पौध में पानी लगाने गया था। परिजन का कहना है रात में घर न लौटने पर वे लोग उनको तलाशते हुए खेत में पहुंचे। यहां अशोक अचेत हाल में पड़ा था। आधी रात के बाद उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें