फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो किसानों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 16 Oct 2022 06:19 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
मृत किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के ग्राम जौरा निवासी शशिकांत खरे (40) तथा उनका दोस्त गांव का ही रघुवीर उर्फ रवि (35) खेतीबाड़ी करते थे। दोनों शनिवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से चिरगांव जा रहे थे। इसी दरम्यान हाईवे पर वीरसिंह पुरा के पास पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


इसी दरम्यान गांव का ही एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। उसने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों घायलों को मोंठ के अस्पताल लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उपचार के दौरान दोनों की मेडिकल में मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें