फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांप के डसने से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा /चिरगांव। कटेरा व चिरगांव थाना इलाके में खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। किसानों की मौत के बाद से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
थाना कटेरा क्षेत्र के ग्राम पड़रा निवासी जुगलकिशोर कुशवाहा (38) सोमवार सुबह अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जुगलकिशोर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे किसान की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिरगांव थाना इलाके के ग्राम सिमथरी निवासी कृपाराम कुशवाहा छह अक्तूबर को खेत में भिंडी तोड़ने गए थे। इसी दरम्यान वहां मौजूद सांप पर उनका पैर पड़ गया था। सांप ने उन्हें डस लिया था। मौके पर मौजूद छोटे भाई ने सांप को भागते हुए देखा था। परिजन आनन-फानन कृपाराम को जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह 7:40 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें