फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओरछा रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ओरछा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुक्रवार से शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।मंत्री ने ट्रेन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का स्वागत किया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि ओरछा से अब ग्वालियर, खजुराहो, वाराणसी एवं उदयपुर जैसे प्रमुख स्थलों के लिए सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी। मौके पर विधायक अनिल जैन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) अशोक प्रिय गौतम, आयुक्त विवेकानंद नारायण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें