उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना बबीना क्षेत्र के बुढ़पुरा में अचानक गोला फटने से दो युवकों की मौत हो गई। बुधवार को बुढ़पुरा के मजरा हरपालपुरा निवासी राजेश व रामजी को गांव से ही एक सैन्य इलाके से गोला मिला था। बुधवार को दोनों गोले को तोड़कर स्कैब निकालने का प्रयास कर रहे थे।
इसी बीच अचानक गोला फट गया, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां उपचार से पहले ही राजेश ने दम तोड़ दिया।
वहीं, हालत नाजुक होने पर रामजी को मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रामजी ने भी दम तोड़ दिया। सीओ सदर हिमांशु गौरव ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत होने के कारण शवों को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।