फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना इलाके में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहले तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद असंतुलित हो कर बाइक गिर पड़ी, जिससे बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठा नाबालिग घायल हो गया। तीनों घायलों को आनन-फानन मेडिकल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल का इलाज जारी है।
रक्सा के ढिमरयाना मोहल्ला निवासी राज रायकवार (20) की फुफेरी बहन के देवर की रविवार की रात गोविंद चौराहे के पास शादी थी। वह दोस्त की बाइक लेकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। उसके साथ फुफेरा भाई 15 साल का नैतिक भी था। रात में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे करौंदी माता मंदिर के पास पहुंचे तो मध्य प्रदेश के कटनी निवासी श्री धुर्वे आदिवासी (40) सड़क पार कर रहा था। बाइक की रफ्तार अधिक थी। बाइक ने श्री धुर्वे को रौंद डाला। टक्कर के बाद बाइक गिरने से राज और नैतिक भी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर राज रायकवार और श्री धुर्वे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि राज रायकवार सब्जी का ठेला लगाता था। साथ ही वह डीजे बजाने का काम भी करता था। चार बहन-भाइयों में वह बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। जबकि, श्री धुर्वे आदिवासी फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। घटना से दो घंटे पहले ही उसका परिवार कानपुर से झांसी आया था। वह परिवार समेत घटनास्थल के पास एक मैदान में रुका हुआ था। वह दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गया। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में रक्सा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज रेसर बाइक चला रहा था, जिसकी रफ्तार तेज थी। बाइक ने सड़क पार कर रहे श्री धुर्वे आदिवासी को रौंद डाला। इस हादसे में राज और श्री धुर्वे की मौत हो गई। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें