फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खदान में डूबकर मामी व भांजी की मौत, कपड़े धोते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 21 May 2020 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र स्थित एक खदान पर कपड़े धोते समय पानी में डूबकर मामी व भांजी की मौत हो गई। भांजी के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पानी में कूदे। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रक्सा पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के सोलपुर जिला अंतर्गत तेलीमली निवासी माया (25) अपने परिवार के साथ मार्च माह में सांई यात्रा के लिए निकली थी। झांसी से निकलते समय अचानक लॉकडाउन हो जाने के बाद पूरा परिवार फंस गया था। ऐसे में पूरा परिवार थाना रक्सा क्षेत्र के डेली गांव स्थित आनंद बिहार में रूका हुआ था। सभी लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे थे। 1 जून को सभी को अपने घर के लिए निकलना था। 

बृहस्पतिवार की सुबह माया अपनी भांजी अर्चना (4) को लेकर पास ही बनी एक खदान पर कपड़े धोने पहुंची। कपड़े धोते समय अचानक अर्चना गिर गई। उसे बचाने में माया भी गिरकर डूबने लगी। डूबते समय अर्चना के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से निकल रहे ग्रामीण आ गए। यह देखकर कुछ लोगों ने पानी में छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक डूबकर दोनों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को गाड़ी से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। यहां मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौपें जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें