फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर हाइवे पर मोंठ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला का पांच साल का लड़का घायल हो गया। इसी तरह, शिवपुरी मार्ग पर लहरगिर्द के पास स्थित एक ढाबे के पास ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई।
रविवार की शाम चिरगांव के पहाड़ी बुजुर्ग निवासी बलवीर सिंह अहिरवार की पत्नी सुनिष्ठा (28) अपने देवर दीपक और बेटे आयुुष के साथ बाइक पर सवार होकर एट क्षेत्र के गांव नुनसाई अपने मायके जा रही थीं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर वह अपने घर जा रही थीं। दो बेटियों को वह ससुराल ही छोड़ आई थीं। रास्ते में मोंठ के निकट वरुण ढाबा के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। इसमें सुनिष्ठा और आयुष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सुनिष्ठा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, बबीना के किल्चवारा बुजुर्ग टूका निवासी जयराम अहिरवार मजदूरी करते थे। रविवार को मजदूरी करने के बाद शाम को घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में शिवपुरी मार्ग पर स्थित सेना ढाबा के पास उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें