मरने वालों में एक चौधरयाना निवासी 78 वर्षीय वृद्ध है, जिसे बुखार, कफ व सांस लेने में परेशानी होने की वजह से 11 जुलाई को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जबकि, दूसरा मृतक 64 वर्षीय वृद्ध है, जिसे बुखार, सांस लेने में परेशानी, हाईपरेटेंशन व डायबिटिज के चलते 25 जून को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। वहीं, कोरोना के 564 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 56 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से ज्यादातर मरीज कंटेनमेंट क्षेत्रों से हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 992 पर पहुंच गई है। 45 कोरोना संक्रमित अब तक मौत के आगोश में समा चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 637 बने हुए हैं। स्वस्थ होने पर 39 की हुई छुट्टी झांसी। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर आने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि, अब तक 311 मरीजों की छुट्टी की जा चुकी है।