फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 61 नए मरीज मिले

विज्ञापन
Two dead and 61 positive for corona
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए। इसके अलावा दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। मरने वालों एक साल का एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,026 पर पहुुंच गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 62 पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिले में इसकी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को कोविड लैब द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जिले में रिकॉर्ड 2340 नमूनों की जांच की गई, इनमें 61 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2026 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 1065 मरीजों की स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी की जा चुकी है। वर्तमान में 899 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं और इनमें से 794 मरीज लक्षण रहित हैं।
वहीं, कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत भी हुई है। मऊरानीपुर के दमेले चौक निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। उधर, छतरपुर (मप्र) एक साल के बच्चे की भी मौत हुई है। बच्चे को बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हर मरीज के लिए तत्पर
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में कोरोना के ज्यादातर उन मरीजों को रखा जा रहा है, जो गंभीर रूप से बीमार हैं। यहां से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या भी खासी है। मेडिकल में अब तक 705 मरीजों को दाखिल किया जा चुका है और उनमें से 500 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वस्थ होने वाले इन मरीजों में 53 कोविड आईसीयू में भर्ती रहे। यहां तक कि 104 साल की एक महिला और चार दिन का नवजात शिशु भी इस महामारी की जकड़न से आजाद होकर अपने घर जा चुकी है। जिले में कोरोना से मृत्यु दर महज तीन फीसदी है, जो कि देश के कई जिलों से बेहद कम है। साथ ही डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग हर मरीज को तत्परता से इलाज मुहैया करा रहा है। इसलिए डरिये नहीं, बल्कि कोरोना से लड़िये और जीतिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें